होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिपम द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर पैदल गश्त की गई। सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस. एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत रामलला मंदिर, नूरी मस्जिद एवं विलाल मस्जिद का निरीक्षण किया गया।पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा संबंधित स्थलों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी की जांच की गई तथा क्षेत्र में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया। ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, क्षेत्र में लगाए गए पुलिस बल एवं पिकेट ड्यूटी को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याणपुर भी उपस्थित रहे।
