कानपुर
कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कल्याणपुर क्षेत्र में छापेमारी कर बिना मानकों के चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई की
एसीएमओ रमित रस्तोगी की टीम ने 13 अस्पतालों की जांच की, जिनमें से 7 पर कार्रवाई करते हुए एक अस्पताल को सील किया गया, तीन की ओटी सील की गई और तीन को नोटिस जारी किए गए
कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।
