वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्मान समारोह सम्पन्न
डॉ नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के उपरांत आज ऐतिहासिक डी ए वी कॉलेज के ऑडिटोरियम में सभी विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण ,रजत एवं कांस्य पदकों द्वारा सम्मानित किया गया एवं प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का कार्यक्रम महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार दीक्षित एवं क्रीड़ा अधिकारी प्रोफेसर चंदन प्रसाद जी के कुशल नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.सी.पी कल्याणपुर श्री आशुतोष कुमार, विशिष्ट अतिथि कूटा संरक्षक प्रोफ़ेसर श्री विवेक द्विवेदी एवं मोटिवेशनल स्पीकर तथा लेखक श्री अमित कुमार मौजूद रहे ।
अमित कुमार ने अशांत दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य और नेतृत्व विषय पर अपने विचार रखे । कूटा के संरक्षक एवं ब्रह्मानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य श्री विवेक द्विवेदी ने शिक्षकों को सामान्य जीवन जीने पर ज़ोर दिया । एसीपी कल्याणपुर श्री आशुतोष जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सभी को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने का संदेश दिया और भरोसा दिलाया कि कानपुर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्परता के साथ कार्य कर रही है।कार्यक्रम में विशिष्ट शिक्षकों को प्रतिभा सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सवितुर प्रकाश गंगवार जी द्वारा किया गया।
