सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 28 से

 

कानपुर। सहकार भारती एक राष्ट्रीय संगठन है, जो सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और समाज के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करता है। इसकी स्थापना का उद्देश्य भारत में सहकारिता को एक सशक्त, पारदर्शी और नैतिक रूप देना है। यह संगठन उन लोगों को संगठित करता है, जो कृषि, डेयरी, श्रम, उपभोक्ता, आवास और वित्तीय क्षेत्र में सहकारी समितियों के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक विकास करना चाहते हैं।

 

सहकार भारती की अवधारणा केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है। इसका मूल उद्देश्य है सामूहिक सहभागिता, समानता और सामाजिक कल्याण। संगठन का मानना है कि जब समाज के प्रत्येक सदस्य मिलकर कार्य करता है, तो विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। इस दृष्टि से सहकार भारती समाज में समान अवसर, पारदर्शिता और नैतिक नेतृत्व को बढ़ावा देती है।सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

इस बार कानपुर में 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को “रॉयल आनंद रिसॉर्ट” शिवली रोड टिकरा में आयोजित की जा रही है।

उपरोक्त जानकारी के लिये एक प्रेस वार्ता रॉयल आनंद रिसोर्ट शिवली रोड टिकरा में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय जोशी जी द्वारा की गई उन्होंने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में आ रही विसंगतियों को कैसे दूर कर स्वावलंबन से समृद्धि के सिद्धांत को परिपूर्ण किया जाए। उपरोक्त सभी विषयों पर दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी समाज को सहकारिता के सिद्धांतों पर चलने को प्रेरित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *