होली–रमज़ान को लेकर इंतज़ामिया सख़्त, अमन-ओ-अमान के लिए कड़े हिदायतें

 

बिल्हौर में डीसीपी पश्चिम एस.एम. क़ासिम आबिदी की अहम बैठक

 

हर होलिका स्थल पर पुलिस तैनाती के सख़्त निर्देश

 

बिल्हौर,कानपुर।आगामी होली और रमज़ान के त्योहारों को मद्देनज़र रखते हुए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना नज़र आ रहा है। इसी सिलसिले में बिल्हौर में उच्च अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा इंतज़ामात को लेकर ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एस.एम. क़ासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम, ने सभी थाना प्रभारियों को हिदायत दी कि होली के दौरान पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और संवेदनशील इलाक़ों पर ख़ास निगरानी रखी जाए। उन्होंने साफ़ कहा कि किसी भी तरह की शरारत या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगीवहीं संजीव कुमार दीक्षित, एसडीएम बिल्हौर ने अधीनस्थ अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि होलिका दहन पूरी तरह अमन-ओ-अमान के साथ संपन्न कराया जाए और त्योहारों के दौरान क़ानून-व्यवस्था पर कोई आंच न आने पाए।मंजय सिंह एसीपी ने भी सभी थानों को सुरक्षा व्यवस्था और मज़बूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर होलिका स्थल पर अनिवार्य रूप से एक पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी तरह के विवाद की सूरत में फ़ौरन क़ाबू पाया जा सके।बैठक में नायब तहसीलदार रंजीत यादव, चौबेपुर नायब तहसीलदार दिव्या कुमारी, शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, चौबेपुर प्रभारी दुर्गेश मिश्रा, बिल्हौर थाना प्रभारी सुधीर कुमार, ककवन प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत, नगर पालिका बिल्हौर के ईओ अंजनी मिश्रा, शिवराजपुर नगर पंचायत के लिपिक अतुल दुबे सहित नगर पालिका, पुलिस व राजस्व विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।प्रशासन ने साफ़ संदेश दिया कि होली और रमज़ान दोनों त्योहार भाईचारे, सौहार्द और आपसी मोहब्बत के साथ मनाए जाएं, और किसी भी तरह की अफ़रातफ़री फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *