27 फरवरी हटिया होली मेला (गंगा मेला) 10 मार्च 2026 को होगा आज नगर अयुक्त ने हटिया रज्जन बाबू पार्क का निरीक्षण नगर निगम द्बारा चल रहे कार्य का किया

 

कानपुर नगर अपनी अनूठी एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं के लिए पूरे देश में अपना एक विशेष महत्व रखता है। आगामी 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को होलिका दहन होगा व 04 मार्च को होली खेली जायेगी (03 मार्च को चन्द्रगृहण है)। कानपुर की होली पूरे भारत में अपना अलग स्थान रखती है क्योकि कानपुर में होली से लेकर कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) तक होली का उल्लास रहता है। होली मेला (गंगा मेला) 10 मार्च मंगलवार 2026 को हैं।

आज अपरान्ह 12:30 दिनांक 27 फरवरी को श्री अर्पित उपाध्याय नगर आयुक्त कानपुर नगर निगम के साथ मुख्य अभियंता सैय्यद जैदी अफरीदी,विघासागर जोनल अधिकारी,जोनल अभियंता,आर के तिवारी,रामकुमार गुप्ता अभियंता जल संस्थान,अवर अभियंता माणिक चन्द्र,मार्ग प्रकाश उघान विभाग जोनल स्वास्थ्य अधिकारी अमित कुमार विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ पार्क का निरीक्षण किया।

निरीक्षण बादशाही नाक हनुमानजी के मन्दिर से हटिया ऐतिहासिक रज्जन बाबू पार्क जहां गंगा मेले का आयोजन स्थल मे बदला हुआ टीन सेट फर्स मे लग रहे पत्थर के टाइल्स का बारीकी से देखा एक नये गेट का निर्माण व गेट की लम्बाई भी चेक की पार्क की रंगाई पुताई सफाई सबको मे चलरहा पैच वर्ग की जानकारी कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्नोई से ली गंगा मेले के इतिहास की जानकारी ली और सभी कार्य हटिया होली मेले से पूर्व जल्द से जल्द करने का आदेश दिये

 

कानपुर हटिया होली मेला (गंगा मेला) महोत्सव कमेटी के ज्ञानेन्द्र विश्नोई (अध्यक्ष), विनय सिंह (महामंत्री), रोहित बाजपेई, ऋषि तिवारी,सन्तोष बाजपेयी,दीपक गुप्ता,शरद दुबे, क्षेत्रीय पार्षद अमित गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *