10 लाख कीमत का अवैध गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
कानपुर में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से करीब 8 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुरप्रीत सिंह, निवासी पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी ट्रेन से लखनऊ जाने की फिराक में था, तभी पुलिस की चेकिंग में पकड़ में आ गया।कानपुर सेंट्रल स्टेशन जीआरपी कानपुर सेंट्रल द्वारा मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है।
