*आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में बलवा ड्रिल का आयोजन*

 

आगामी त्यौहारों होलिका दहन, होली एवं ईद के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 01 मार्च 2026 को *पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव* के के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर नगर में बलवा ड्रिल (Riot Drill) का व्यापक अभ्यास कराया गया।

 

बलवा ड्रिल के प्रमुख बिन्दु निम्नवत हैं—

▶️ किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने एवं जनपद में शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) का अभ्यास कराया गया।

▶️ सेन्ट्रल जोन के समस्त थानों से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण की मानक कार्यप्रणाली (SOP) के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया।

▶️ भीड़ नियंत्रण, क्षेत्र की घेराबंदी, उपद्रवियों की पहचान एवं विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत गिरफ्तारी की कार्यवाही का चरणबद्ध प्रदर्शन किया गया।

अश्रु गैस, रबर बुलेट, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, शील्ड आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित एवं नियंत्रित प्रयोग का अभ्यास कराया गया।

वायरलेस संचार प्रणाली के माध्यम से आपसी समन्वय, सूचना आदान-प्रदान एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के त्वरित अनुपालन का प्रशिक्षण दिया गया।

 

संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने, नियमित गश्त एवं फ्लैग मार्च सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा गया कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जाएगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *