अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,बधिर स्पोर्टस एसोसिएशन के बीच एक सद्भावना क्रिकेट मैच
पूर्व विधायक सतीश निगम ने लाल रिबन काटकर क्रिकेट का शुभारंभ किया
कानपुर, आज दिनांक 01 मार्च, 2026 दिन रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कानपुर नगर एवं बधिर स्पोर्टस एसोसिएशन कानपुर के बीच एक सद्भावना क्रिकेट मैच आयोजित किया गया जिसमें कायस्थ महासभा के कैप्टन अभय सक्सेना एवं बधिर स्पोर्टस एसोसिएशन के कैप्टन जुल्फिकार हुसैन थे। क्रिकेट मैच को बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 8 विकेट से जीत लिया जिसमें ‘मैन आफ द मैच’ बधिर स्पोर्टस एसोसिएशन के खिलाड़ी अमन खान को दिया गया। विजेता एवं रनर टीम को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र का वितरण भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ
नेता रोहित सक्सेना द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश निगम पूर्व विधायक एवं पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप मोहन चौधरी पूर्व अध्यक्ष चित्रगुप्त पूजन समिति, मिलन सक्सेना कानपुर जिलाध्यक्षी रिपुसूदन निगम संगठन मंत्री हर्षवर्धन माथुर अंजनी निगम मृगाँक शेखरानंद अनिल निगम सुरेश कुमार श्रीवास्तव श्रीप्रकाश श्रीवास्तव विष्णु प्रधान अनुराग माथुर अनुराग श्रीवास्तव शैफाली निगम एकता श्रीवास्तव प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपिका श्रीवास्तव दक्षिण जोन अध्यक्ष प्रमोद कुमार निगम धर्मेन्द्र निगम, राजीव रतन श्रीवास्तव क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओम स्वरूप श्रीवास्तव महामंत्री अभय सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिनी श्रीवास्तव तथा सत्यार्थ विक्रम आदि लोग उपस्थित थे।
