कांग्रेस के रोजा इफ्तार में विश्व शांति की दुआ

 

कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा आज रोज़ा इफ्तार का आयोजन तिलक हाल में हुआ।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता में पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर सादगी और शांति समृद्धि की दुआ के साथ रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।साथ ही ईरान युद्ध के लिए भी दुआ प्रार्थना की गई कि शांति स्थापित हो। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों के अलावा कानपुर शहर के कांग्रेस नेता, गणमान्य नागरिक, उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

इफ्तार की शुरुआत खजूर और पानी के साथ की गई तथा दुनिया,देश व प्रदेश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ की गई।सभी ने विशेषकर ईरान युद्ध में जानमाल का नुकसान न हो इस बात के लिए भी प्रार्थना करी।इस अवसर पर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।कांग्रेस हमेशा सामाजिक समरसता और सभी धर्मों के सम्मान की भावना के साथ कार्य करती रही है। रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम इसी परंपरा का प्रतीक है, जहाँ हर वर्ग के लोग एक साथ बैठकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।

अध्यक्ष पवन गुप्ता,इकबाल अहमद,पूर्व विधायक सुहेल अंसारी,हाजी मलिक अहमद उल्लाह,सय्यद तौफीक अहमद, काजी समीउल हक,हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा,मदन मोहन शुक्ला,नौशाद आलम, निजामुद्दीन खान,श्याम देव सिंह,सैमुअल लकी सिंह, शंकर दत्त मिश्रा,अतहर नईम, तुफैल अहमद खान,मो अमीम, उरूज़ खान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *