ज़िलाई जमियत अहले हदीस कानपुर सोसायटी की जानिब से रोज़ा इफ्तार का इहतिमाम कराया गया

 

बरोज़ इतवार रूपम मैरिज हाल कानपूर में ज़िलाई जमियत अहले हदीस सोसायटी की तरफ से रोज़ा इफ्तार का इन्तिज़ाम किया गया जिसमें पूरे कानपूर शहर के कई क्षेत्रों से रोजेदारों ने शिरकत की।

बाद नमाज़े मग़रिब ज़िलाई जमियत के अध्यक्ष मोहम्मद वासिफ़ साहब ने ख़िताब करते हुए ज़िम्मेदारों की हौसला अफजाई की और बताया कि ज़िलई जमियत अहले हदीस कानपुर सोसायटी (रजि.) ख़ैर और भलाई के काम करती है क़ुरआन व हदीस की रौशनी में दावत व तब्लीग़ के काम के साथ साथ कई सामाजिक काम भी करती है और आगे भी करती रहेगी इंशा अल्लाह। इस मौके पर मोहम्मद वासिफ़ साहब (अध्यक्ष) मोहम्मद सग़ीर साहब (सचिव) मोहम्मद रिज़वान साहब (कोषाध्यक्ष) व सभी मिम्बरान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *