बाल भवन फूलबाग कानपुर मे श्री रामनवमी महोत्सव सीमित शिवाला द्वारा आज होली मिलन का आयोजन किया गया था आयोजन से पूर्व रामनवमी महोत्सव समिति की आगामी 27 मार्च को निकलने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की शोभा यात्रा के रूपरेखा संबंध क सीमित के लोगों ने एक दूसरे से विचार विमर्श किया और कार्यक्रम को कैसे भव्य और सफल बनाएं इसमें चिंतन किया गया मीटिंग के बाद होली मिलन में एक दूसरे से गले मिलकर गुलाल लागकर केशरिया तिलक लगाकर होली की बधाई दी।विधायक श्री अभिताभ बाजपेयी व सीमित के लोगों के साथ होली के भजन जिसमें राधा आई सखियां आई लेकर रंग गुलाल काले काले कान्हा को कर दिया लाल……. वृंदावन में उड़े रे गुलाल का दो राधा रानी से…….. चितचोर हो तुम कन्हैया, तुम कन्हैया चोरी करते हो…….. सचन ओ कृष्ण कन्हैया दाऊ के छोटे भैया सवा रुपैया लूंगी तब दही दूंगी आदि धार्मिक भजनों में सुंदर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया नजारा वृंदावन जैसा दिख रहा था कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा कार्यक्रम के समापन ठडाई व चाट का भी आनन्द लिया गया था।कार्यक्रम मे अभिताभ बाजपेयी,डा.सुमन्त गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य एकता परिषद) भूपेन्द्र गर्ग,दीप कुमार ओमर विनोद गुप्ता, ज्ञानेन्द्र विश्नोई,अजय गुप्ता,आकाश ओमर,शिवम गुप्ता कईं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
2026-03-01
