Big news update
*केस्को मीटर रीडरों की हुई जीत, होली के पहले आज हुआ लगभग 10 लाख रुपये का भुगतान*
*केस्को मीटर रीडरों की हुई जीत, माह मई 2025 का वेतन लेकर भागी कंपनी ने किया मीटर रीडरों को भुगतान*
केस्को की बिलिंग कंपनी केएनडी को केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने ब्लैकलिस्ट कर ठेका जून 2025 में समाप्त कर दिया था जिसके बाद कंपनी केएनडी ने केस्को मीटर रीडरों का बकाया लगभग 19 लाख रूपये वेतन माह मई का भुगतान नहीं किया था
जिस पर संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने केस्को व कंपनी के विरूद्ध मुकदमा टीपीडब्लू 06/2025 अपर श्रम आयुक्त कानपुर क्षेत्र कानपुर के समक्ष दर्ज करा दिया था मामले में घिरे केस्को प्रबंधन ने अपर श्रम आयुक्त के समक्ष कहा कि जल्द ही कंपनी से भुगतान कराया जाऐगा
मामले में कंपनी केएनडी द्वारा माह मई 2025 के वेतन का आधा भुगतान लगभग 10 लाख रुपये केस्को मीटर रीडरों के खातों में कर दिया गया है मामले में केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि उपरोक्त मुकदमें में अग्रिम तिथि 12 मार्च है जल्द ही केस्को मीटर रीडरों के बैंक स्टेटमेंट मुकदमें में दाखिल कर पूरा भुगतान दिलाया जाऐगा मामले में जिन मीटर रीडरों को कम भुगतान किया गया उन केस्को मीटर रीडरों की सूची बनाई जा रही है
