सीएनसी स्कूल गांधीनगर के बच्चों ने होली में किया धमाल, खेली गई फूलों की होली, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया।

“होली खेल रहे बांके बिहारी” गीत पर जमकर किया डांस।

सीएनसी स्कूल में आज होली उत्सव मनाया गया ।उत्सव की मुख्य अतिथि गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज दतिया मध्य प्रदेश की असिस्टेंट प्रोफेसर मुदिता मिश्रा ने होली के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह त्यौहार आपसी भेदभाव भुलाकर एक साथ मिल बैठकर रंग खेलने का त्यौहार है। सभी लोग एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां देते हैं। होलिका दहन में सभी लोग एक स्थान पर एकत्रित होते हैं। गेहूं और चने की बाली से होलिका का पूजन किया जाता है।

होली उत्सव में प्रमुख रूप से गायत्री प्रजापति प्रियंका गुप्ता दिव्या शर्मा कार्तिक प्रजापति पीयूष कुमार राम जी श्याम जी गुप्ता सरवन वर्मा आयुषी वर्मा आदि सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *