कानपुर के दादानगर क्षेत्र में बड़ा हादसा टला,दादानगर फैक्ट्री एरिया में नाले की पटिया धंसी, डीसीएम नाले में घुसी – सड़क पर लंबा जाम

 

कानपुर दादानगर फैक्ट्री एरिया स्थित मुरारी आटा चक्की रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गत्ता रोल लदी डीसीएम ट्रक फैक्ट्री पार करते समय नाले की पटिया टूटने के कारण नाले में घुस गई।पटिया धंसते ही वाहन का पिछला हिस्सा नाले में चला गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस सहित कई वाहन फंसे रहे और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौके पर मौजूद लोगों ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि डीसीएम से माल खाली कराकर उसे हल्का किया गया, जिसके बाद क्रेन के सहारे वाहन को बाहर निकाला गया।घटना के बाद सड़क किनारे बने नाले की पटिया की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *