*रामेष्ट धाम* केशव मधुवन वाटिका, केशव नगर में होली के शुभअवसर पर वृंदावन से पधारे हुए आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज एवं उनके मंडल के सदस्यों द्वारा गाए भजनो पर भक्त झूमते नजर आए। होली खेल रहे नन्दलाल गोकुल की कुंज गलिन में, आज बिरज में होली रे रसिया,सांवरिया नन्द किशोर मोरी सारी पे रंग डाल गयो,मै तो तुम संग होली खेलूंगी मैं तो तुम संग आदि भजनों पर भक्त गण एक दूसरे पर अबीर,गुलाल,फूल आदि बरसा कर भक्ति पूर्ण माहौल में होली उत्सव मनाते नजर आए। प्रतीकात्मक राधा कृष्ण के साथ होली खेल कर एवं नृत्य कर भक्तगण आनंदित एवं भावविभोर हो गए।

*दो दिवसीय भक्तितोत्सव* के अंतिम दिन दिन भगवान का पूजन,आरती के बाद लोगों ने भगवान का प्रसाद भी बहुत श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।कार्यक्रम आयोजक श्री श्याम बिहारी शर्मा जी अध्यक्ष श्री जयराम दुबे एवं महासचिव राजेन्द्र अवस्थी द्वारा आचार्य एवं मंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुखरूप से राजेन्द्र अवस्थी , कौशल किशोर दीक्षित, श्री वी के दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, राज कुमार शर्मा, नीरज शर्मा, संचित शर्मा,पंकज शर्मा, राजेश्वरी दुबे,रेनू अवस्थी प्रेमलता सिंह, मोहनी बाजपेई, जयंती बाजपेई, पी के त्रिपाठी, चन्द्र भूषण मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

 

धन्यवाद

निवेदक-

केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर, कानपुर 9450333688

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *