गंगा नहाने के दौरान युवक के डूबने की आशंका
नरवल। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सफीपुर गंगा घाट में सोमवार को स्नान के दौरान युवक डूब जाने की आशंका से स्थानीय गोताखोर गंगा नदी में तलाश करते रहे लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरना गांव निवासी किसान विश्राम सिंह का बेटा ऋषभ यादव (21) सोमवार को घर घर से कही चला गया था।देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश करते करते सफ़ीफुर गंगा घाट के पास तक पहुंचे तो गंगा नदी के किनारे ऋषभ के कपड़े पड़े मिलने से परिजनों ने गंगा नदी में स्नान के दौरान डूब जाने की आशंका व्यक्त करते हुए स्थानीय महाराजपुर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के डूब जाने की आशंका से स्थानीय गोताखोरो की मदद से गंगा नदी में तलाश की लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।
इधर पार्टीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की गंगा में डूब जाने की सूचना मिली थी।परन्तु यह स्पष्ट नहीं है कि युवक गंगा नदी में ही डूबा हो क्योंकि युवक ऋषभ का एक पारिवारिक मामले से अनबन चल रही थी।फिर भी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की गई।
