आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना कोतवाली एवं थाना फीलखाना क्षेत्र में होली पर्व के दृष्टिगत होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया व क्षेत्र में मय फोर्स के रूट मार्च किया व संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।
संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।
ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना कोतवाली एवं फीलखाना क्षेत्र में मय पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया गया।
क्षेत्रीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
