कानपुर
दो थानों की सीमा पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार का कहर — तीन घायल, चालक फरार
कानपुर के नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गंगापुर कॉलोनी (न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र) में तेज रफ्तार कार ने सब्जी की ठिलिया, साइकिल सवार और एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल:दिनेश कुमार विश्वकर्मा (40 वर्ष), निवासी राजीव विहार – सिर व चेहरे पर गंभीर चोट,शनि गुप्ता (13 वर्ष), निवासी केडीए कॉलोनी – हाथ व पैर में फ्रैक्चर ,एक अन्य राहगीर भी घायल।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को धनवंतरी अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल पर आरोप: शनि के पिता ने आरोप लगाया कि इलाज से पहले पैसे की मांग की गई। सूचना पर पहुंचे यशोदा नगर चौकी इंचार्ज ने शनि को काशीराम अस्पताल भिजवाया।पुलिस जांच जारी:सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कार कब्जे में ले ली गई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार चालक की तलाश जारी है।घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश, तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
