पेट्रोल पम्प की सीएनजी गैस पाइप लाइन लीकेज से मचा हड़कंप
आधे घंटे से अधिक तीव्र गति से लीकेज होती रही गैस
सूझबूझ से लीकेज को किया गया ठीक
काकादेव थाना क्षेत्र पांडु नगर चौकी के सामने बने पेट्रोल पंप में मंगलवार दोपहर सीएनजी मशीन लीकेज हो गई। तेज धमाके के साथ गैस लीकेज करने लगी। तेज आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। लोग इधर उधर भागने लगे। सामने चौकी होने के चलते चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ पहुंचे और स्थिति को संभाला।तत्काल फायर ब्रिगेड को को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पास की धधक रही होली को पानी डाल कर बुझाया। तब तक लीकेज से तेज गैस निकलती रही जिसे एक्सपर्ट ठीक करने में लगे रहे।
काकादेव थाना क्षेत्र के भदौरिया पेट्रोल पंप में कुछ महीने से चालू सीएनजी पंप की मशीन से तेज प्रेशर से सीएनजी गैस लीक करने लगी जिसकी आवाज सौ मीटर दूर तक घरों में सुनी जा सकती थी लोगों की भीड़ मौके पर लग गई जिसे पुलिस ने तितर बितर किया। काफी मशक्कत के बाद लीकेज को ठीक किया जा सका
*घनी आबादी और कोचिंग सेंटर होने के चलते हो सकता था बड़ा हादसा*
पंज नगर चौकी के समीप भदौरिया चौराहे के पास बने पेट्रोल पंप के आस पास घनी आबादी है वहीं पेट्रोल पंप के पीछे कुम्हारों की भट्ठियां जलती रहती हैं। अगल बगल किचिन सेंटर हैं जहां सैकड़ों छात्र कोचिंग पढ़ने आते हैं। वहीं सामने कई दुकानदार चाट की दुकान लगाते हैं। गनीमत यह रही कि होली की छुट्टी होने के चलते चाट, मोमोज दुकानदार और स्टूडेंट्स छुट्टी पर थे। आग न लगने से बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं लोगों का कहना है कि इतनी घनी आबादी के बीच एक छोटे से पेट्रोल पम्प पर कैसे सीएनजी पंप स्वीकृत हो गया। होली के त्यौहार में छुट्टी होने के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
