वेतन अवरुद्ध करने तथा उनकी सेवाओं को बाधित करने के घृणित कार्य के विरोध में गांधी प्रतिमा फूल बाग में उपवास

 

वेतन रोको जाने पर जिला विद्या निरीक्षक कानपुर नगर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग

 

कानपुर शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने ज्ञान भारतीय एम०एस० इंटर कॉलेज बिरहाना रोड कानपुर नगर के वरिष्ठ कर्मचारी शिव बहादुर यादव के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उच्च न्यायालय की यथा स्थिति आदेश के बावजूद वेतन अवरुद्ध करने तथा उनकी सेवाओं को बाधित करने के घृणित कार्य के विरोध में आज गांधी प्रतिमा फूल बाग कानपुर नगर में हरिश्चंद्र दीक्षित एवं शिव बहादुर यादव की अगुवाई में उपवास किया गया तथा जिला विद्या निरीक्षक कानपुर नगर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षणेत्तर संघ के संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने विज्ञप्ति में बताया गया कि शिव बहादुर यादव द्वारा अपने रक्षार्थ माननीय उच्च न्यायालय में द्वितीय अपील संख्या 203/ 2014 नियोजित कर दिनांक 2जुलाई 2014 को यथा स्थिति का आदेश प्राप्त कर लिया था जिससे उनकी सेवाएं किसी के द्वारा प्रभावित नहीं की जा सकती हैं किंतु वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक ने कानपुर आते किसी व्यक्ति विशेष से प्रेरित होकर तथा इच्छित वस्तु प्रकार शिव बहादुर यादव के यथास्थिति आदेश की अवमानना करते हुए अमानत में कयामत कर उत्पीड़न करना प्रारंभ कर दिया संगठन ने जिला विद्या निरीक्षक की निंदा करते हुए प्रश्नगत प्रकरण पर उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग की तथा शिव बहादुर को अनुतोष प्रदान करने की मांग की!फलस्वरूप वर्तमान समय में उच्च अधिकारियों के आदेश पर वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार राय के अनियमित कार्यों की संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक ) कानपुर मंडल कानपुर तथा विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जांच प्रारंभ है जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने अधिनियम विरुद्ध कार्यों के कारण अमानत में कयामत करने का इरादा बना रखा है जिसका संगठन पुरजोर विरोध करेगा और तब तक संघर्ष करेगा जब तक जिला विधायक निरीक्षक को उनके किए गए अनियमित कार्यों की सजा नहीं मिल जाती विज्ञप्ति में यह भी बताया गया की मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की राजाज्ञा के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय से अच्छादित आई जी आर एस प्रकरण ना होने पर भी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाकर आई जी आर एसको हथियार बनाकर शिव बहादुर यादव का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसकी शिकायत मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन से मिलकर की जाएगी शिक्षक एव शिक्षणेत्तर संघ ने संकल्प किया है कि हम संघर्ष के बल पर से शिव बहादुर यादव को न्याय दिलाकर रहेंगे! सामूहिक उपवास पर श्री दीक्षित एवं शिव बहादुर यादव के अलावा,पंकज कुमार,प्रभाकर श्रीवास्तव इंद्रपाल ,अखिलेश अग्निहोत्री, आशीष यादव , शरीफ खान विशाल श्रीवास्तव, सुबोध कटियार, अफजाल अहमद, इकद्दीदार अहमद, उमेश चंद, सुरेश कुमार, राहुल कश्यप, सुबोध शर्मा मनोज कुमार पंडित जितेन्द वाल्मीकि, श्रीपत बसोर इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *