होली की गुझिया सभी के दिलों में भर दे मिठास : विजय कपूर
केमिकल के रंगों से दूर फूलों से होली खेलकर दी एक दूसरे को मुबारकबाद
कानपुर, रंगों के पर्व होली की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, होली के पावन पर्व को लेकर कानपुर के लोगों में उत्सुकता रहती है होली का ऐसा त्यौहार है जिसे पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश बनता है दुश्मन भी होली के त्योहारों में गले लग जाते हैं असत्य पर सत्य की जीत यह दर्शाता है कि के झूठ की जिंदगी ज्यादा दिन नहीं चलती सच हमेशा जीत है होलिका का दहन करने के बाद साइकिल उद्योग व्यापार मंडल की ओर से गैंज़ेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी ने गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर जमकर फूलों की होली खेली गई विजय कपूर चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अजय कपूर कार्यक्रम में उपस्थित हुए साइकिल उद्योग व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक और चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि होली की गुझिया सभी के दिलों में मिठास भर दे सभी के जीवन में होली के रंग सदैव महकते रहे। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार रंगों और मिठास का त्यौहार है उन्होंने कहा कि हम प्रभु से ऐसी कामना करते हैं कि सभी का व्यापार बढ़े और कानपुर का औद्योगिक विकास लगातार प्रगति के पथ पर होता रहे इस मौके पर साइकिल व्यापार से जुड़े हुए उद्यमी मौजूद रहे।इस अवसर पर चेयरमैन शरद घणावत, अध्यक्ष केके अरोड़ा, प्रतीक राजीव उपाध्यक्ष मंत्री शमी भाटिया, महामंत्री अनूप अग्रवाल कोषाध्यक्ष अमित जैन अंचल अग्रवाल शुभकित सिंह उपाध्याय सतनाम सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
