*आगामी होली पर्व, गंगा दशहरा एवं रमजान माह को दृष्टिगत रखते हुए थाना नौबस्ता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु* *आज दिनांक 03.03.2026 को कानपुर कमिश्नरेट श्री रघुवीर लाल के सख्त आदेशों पर नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह,यशोदा नगर चौकी प्रभारी राहुल कुमार द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया ।
थाना प्रभारी व उनकी सहयोगी पुलिस बल उपस्थित रहे।*
संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया गया।
•
संबंधित थाना प्रभारी एवं अधीनस्थ अधिकारियों को संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता, प्रभावी पुलिस पिकेटिंग एवं सतत पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
• आमजन से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
