व्यापारी उद्यमी समागम व होली मिलन समारोह में कानपुर दक्षिण युवा इकाई का गठन

कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में श्यामनगर बाईपास चौराहे स्थित अवध ग्रांड होटल एवं गेस्ट हाउस में व्यापारी उद्यमी समागम और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की कानपुर दक्षिण युवा इकाई का गठन करते हुए 40 पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की गई। समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने युवा इकाई के अध्यक्ष पद पर अनुज त्रिपाठी, वरिष्ठ महामंत्री प्रखर श्रीवास्तव, महामंत्री अर्पित राणा और कोषाध्यक्ष नितिन रतलानी की नियुक्ति की घोषणा की। इसके साथ ही सौरभ पाण्डेय, विशाल गुप्ता, राहुल अवस्थी, रजत गुप्ता, मनीष केसरवानी, राहुल श्रीवास्तव और सौरभ कुशवाहा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

इसी क्रम में अक्षत अवस्थी, अश्वनी गुप्ता, सौरभ सिंह, सूरज द्विवेदी, रोहित शुक्ला, मोहित तिवारी, चंदन श्रीवास्तव, अंकुर पांडेय, आदर्श ओमर और दिव्येश त्रिवेदी को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि आकाश दीक्षित, अंकित श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, सुरेंद्र कुमार और दिनेश गुप्ता को वरिष्ठ मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई। राघव शुक्ला और सूरज श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा सिद्धार्थ गुप्ता, तुषार श्रीवास्तव, रचित कश्यप, मयंक अवस्थी, नितेश जायसवाल, रजत तिवारी और मोहित कनौजिया को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में व्यापारियों और उद्यमियों ने सेंट्रल जीएसटी विभाग द्वारा नोटिस भेजकर बुलाने तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जांच और सैंपलिंग के नाम पर किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया। मुख्य अतिथि ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि जीएसटी नियमों में व्यापारियों को ऑनलाइन जवाब देने की व्यवस्था है, इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा उन्हें बार-बार बुलाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराई जानी चाहिए और इसके लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्री को पोस्टकार्ड भेजो अभियान भी चलाया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कानपुर दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी ने कहा कि होली के समय खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी जांच के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समारोह में गायक कलाकार महबूब इंटरनेशनल ने होली के गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया, जबकि स्टैंडअप कॉमेडियन अर्पित सैनी ने अपनी हास्य प्रस्तुति से सभी को खूब हंसाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *