आज दिनांक 04.03.2026 को *पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी* महोदय द्वारा *होली त्योहार के दृष्टिगत थाना रावतपुर* क्षेत्र में चिन्हित संवेदनशील स्थानों का भ्रमण/निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा प्रभावी पुलिस पिकेटिंग एवं सतत पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महोदय द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रमिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने, किसी भी प्रकार के विवाद एवं लड़ाई-झगड़े से दूर रहने तथा कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में होली मनाने की अपील की गई।

उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि अराजकता, हुड़दंग अथवा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *