कानपुर नगर
होली पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 04.03.2026 को श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा पूर्वी ज़ोन के समस्त थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये
• प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई।
• लगातार पैदल गश्त एवं मोबाइल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई।
• जनपदवासियों से अपील की गई कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं।
