माथुर वैश्य समाज कानपुर का होली मिलन समारोह सम्पन्न
माथुर वैश्य समाज, कानपुर द्वारा दिनांक 4 मार्च 2026 को लाजपत भवन लॉन, मोतीझील में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ होली की शुभकामनाएँ साझा कीं। मंच संचालन वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुकेश कुमार गुप्ता “मामा” (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ श्री सुधीर गुप्ता (पूर्व महामंत्री), श्री वीरेन्द्र गुप्ता (मई वाले), श्री राजीव गोलस एवं श्री दिनेश गोलस भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री मुकेश कुमार गुप्ता (मामा) ने समाज की एकता, संगठन और आपसी सहयोग पर बल देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। उन्होंने समाज के युवाओं को आगे आकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान होली गीतों, फूलों की होली और हास्य-विनोद से वातावरण उल्लासमय बना रहा। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को चंदन एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल गुप्ता, राकेश गुप्ता (कार्यक्रम संयोजक), सीए देवेश फ़रसैया, आशीष गुप्ता (आशु), संजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, आशाराम गुप्ता, राम गुप्ता, पिंटू गुप्ता, कानपुर की सभी शाखा सभाओं एवं दानदाताओं का विशेष सहयोग रहा, जिनका अंत में आभार व्यक्त किया गया।
