चंदाली अंडरपास के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

 

बिल्हौर (कानपुर नगर)। बिल्हौर क्षेत्र में चंदाली अंडरपास के पास गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।पुलिस के अनुसार करीब 50 वर्ष आयु के एक अज्ञात व्यक्ति का शव चंदाली अंडरपास से कन्नौज की ओर जाने वाले सर्विस रोड के किनारे पड़ा मिला। मृतक के बाल सफेद हैं जिन्हें काले रंग से रंगा गया है। उसके गले में लाल रंग का ताबीज और दाहिने हाथ में लाल रंग का कलावा बंधा हुआ है।मृतक ने सफेद रंग की शर्ट, काले रंग की जैकेट, सलेटी रंग की पैंट और बादामी रंग के जूते पहन रखे हैं। आसपास के लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो वह नजदीकी थाने से संपर्क कर सूचना दे, ताकि मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *