कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कानपुर। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) में बने हेलीपैड पर उतरा, जहां मौजूद सांसदों और स्थानीय विधायकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कानपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।इसके बाद मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय से जुड़े कार्यक्रम में आयोजित आरएसएस की समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
