त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़, स्पेशल ट्रेनों का संचालन

कानपुर। होली के त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से कानपुर और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे के अनुसार अनारक्षित विशेष ट्रेन संख्या 04161 छह मार्च को रात 10:30 बजे कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04162 सात मार्च को नई दिल्ली से चलेगी। इसके अलावा विशेष ट्रेन संख्या 04163 सात, आठ और नौ मार्च को कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी तथा वापसी में 04164 आठ, नौ और दस मार्च को नई दिल्ली से कानपुर के लिए रवाना होगी। इन ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर तथा वातानुकूलित श्रेणी के कुल 22 डिब्बे लगाए गए हैं।

वहीं गुवाहाटी से दिल्ली के लिए भी एक वन-वे विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो दस मार्च की सुबह करीब 4:05 बजे गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 4:10 बजे रवाना होकर दोपहर में दिल्ली पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *