
आज 6 मार्च
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन का कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत।*
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भारतीय जनता पार्टी की समन्वय बैठक में भाग लेने आये ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह के स्वागत के लिए कानपुर महानगर के कार्यकर्ता जाजमऊ पुल पर प्रातः 9:30 बजे से एकत्रित हो गए नेताओं के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया इसके बाद काफिला बैठक स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय आजाद नगर रवाना हुआ रास्तें में परमट मंदिर तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया इसके बाद काफिला बैठक स्थल की ओर रवाना हुआ। कंपनी बाग चौराहे पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अभिनव दीक्षित,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सत्यम गुप्ता सीमा एमबीए,आनंद मिश्रा, अक्षय त्रिवेदी,अनुराग त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी स.रमिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
