16वें रोजा के अवसर पर P.D.A. ने मिलकर कराया रोज़ा इफ़्तार

 

आज दिनांक 06 मार्च 2026 को 16वें रोज़े के अवसर पर समाजवादी पार्टी के छावनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हाजी मोहम्मद हसन रूमी द्वारा बाबू पुरवा स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर प्रदेश में भाईचारे में पी.डी.ए. का रोज़ा इफ इफ्तार कार्यक्रम और सद्भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फैजाबाद/अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद तथा फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जमई भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अपने संबोधन में सांसद मा. अवधेश प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार पी.डी.ए. ने उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में एकजुटता दिखाकर सामाजिक न्याय की रक्षा करते हुए संविधान को बचाने का कार्य किया है, उसी प्रकार 2027 के विधानसभा चुनाव में पी.डी.ए. के महानायक श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर समाजवादी सरकार का गठन किया जाएगा। वहीं सांसद मा. नरेश उत्तम ने अपने वक्तव्य में कहा कि रोज़ा इफ्तार के इस आयोजन में पी.डी.ए. के लोगों ने लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर स्पष्ट संकेत दिया है कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया है। इफ्तार के बाद नई मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ तनवीर बिलाल ने सभी रोज़ेदारों को मगरिब की नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के बाद दुआ में ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए दुआ की गई तथा विश्व भर में चल रहे युद्धों को समाप्त करने और देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए भी दुआ की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक नसीम सोलंकी, विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी, पूर्व सांसद राजा राम पाल, मुनी शुक्ला, बंटी यादव, पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह यादव कल्लू, पूव गोविंद नगर प्रत्याशी सम्राट विकास यादव हाजी कामरान ख्मी, मो फुरकान, पार्षद नूरजहां नफीस, पार्षद निशा अकील शानू, पार्षद रूमा फखर इकबाल, पार्षद मोहम्मद मेराज, पार्षद मधु आलोक यादव, रनर पार्षद अशरफ बाबू रनर पार्षद लाल जी यादव, रनर पार्षद अंसारी, केपी, शहंशाह, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष मोइन खान, शाबान अती, चाँद मियाँ, राजू सुनार, मो. जीशान, पार्षद वरुण यादव, पूर्व पार्षद शमशुल समरजीत सिंह, आशु खान, जावेद जमील, राजकुमार यादव, प्रवीन सिंह, बंटी यादव, सरवर खान, फारुख निजामी, इकराम खान गुड्डू, मुजस्सिम खान, तनवीर खान, ग्यास अंसारी, दानिश, अज़हर नबी, तंजीम, इमरान खान, अयान खान, गयास अंसारी, कययुम, जफर मेडिकल, अभिषेक बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *