ट्रांसपोर्ट नगर में लगभग डेढ़ लाख रुपए की कीमत का हार्डवेयर का माल की चोरी हुई
कानपुर, ट्रांसपोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में चेहरे पर कपड़ा बांधे माल ले जाते हुए चोर दिखाई दिए !ट्रांसपोर्टरों के साथ भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने जाकर जूही थाने में एफआईआर दर्ज कराई ट्रांसपोर्ट नगर के ट्रांसपोर्ट वरुणा ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन से लगभग डेढ़ लाख रुपए की कीमत का हार्डवेयर का माल चोरी होने के मामले में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व पीड़ित ट्रांसपोर्टर, युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक श्याम शुक्ला , पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व ट्रांसपोर्टरों ने जूही थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई और घटना की जल्द खुलासे की मांग की|ट्रांसपोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में चेहरे पर कपड़ा बांधे माल ले जाते हुए चोर दिखाई दिए | पीड़ित ट्रांसपोर्टर नेता श्याम शुक्ला ने बताया कि दिनांक 1 मार्च को दोपहर 2 बजे के आसपास अलीगढ़ से छावड़ा फ्रेड कैरियर के माध्यम से GH/43 प्राइवेट मार्का और जीआर नंबर 93659 से TAX INVOICE एलटीएच/25-26/558 ,3100 किलो, 43 नग हार्डवेयर मेरी ट्रांसपोर्ट वरुणा ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, ट्रांसपोर्ट नगर कानपुर में आया जो हमारे ट्रक से लोड होकर जौनपुर जाना था ,ये माल हमारी ट्रांसपोर्ट वरुणा ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से दिनांक 2 मार्च सोमवार को लोड होकर के जौनपुर गया जो दिनांक 3 मार्च को जौनपुर पहुंचा तब वहां पर हमारे ट्रांसपोर्ट के कर्मचारी ने बताया कि यह 43 हार्डवेयर की नग में से 7 नग कम निकले हैं तब मैंने अपने कानपुर के ट्रांसपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि 1 व 2 मार्च की रात में लगभग 3:45 बजे तीन व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए रिक्शा ट्राली लेकर आए हैं और बाहर रखा हुआ माल को अपनी ट्राली में लेकर रख रहे है इसकी चोरी की सूचना 3 मार्च को शाम को चौकी इंचार्ज को फोन से दे दी थी और दो दिन छुट्टी होने के कारण आज थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई |
जूही थाने में ट्रांसपोर्टर के पक्ष में पहुंचने वालों में किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक शुक्ला,भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश युवा संगठन महामंत्री विनायक पोद्दार, जिला वरिष्ठ मंत्री जयकुमार शर्मा टीटू ,कानपुर दक्षिण महामंत्री पवन गौड़ व युवा वरिष्ठ महामंत्री प्रखर श्रीवास्तव ,अखिलेश गुप्ता, विकास गुप्ता , ट्रांसपोर्टरों में राजकुमार सारन, लवी गाॅंधी,के एल पारिख,अजय गुप्ता, राकेश कपूर, आदित्य तिवारी, श्याम गर्ग,सौरभ सक्सेना, सचिन मिश्रा, संतोष शुक्ला, उमाशंकर अवस्थी, विनोद शुक्ला आदि थे|
