अधूरी मोहब्बत में युवक ने लगाई फांसी, 54 सेकेंड का वीडियो छोड़ गया
बिल्हौर (कानपुर नगर)। अरौल थाना क्षेत्र के रौगांव गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार शाम करीब पांच बजे 27 वर्षीय चाँद बाबू पुत्र सैयद अपने घर में फंदे से लटका मिला।बताया गया है कि युवक ने मौत से पहले मोबाइल में 54 सेकेंड का एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में उसने इद्रीश, आदिल और नसिरापुर निवासी दीनू को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।सूचना पर अरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर जनार्दन यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
