उपासना मेमोरियल मायावती हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र को मिला इंस्पायर अवार्ड
•चयनित छात्र ने बनाया कपड़ों की सुरक्षा के मकसद से प्रोजेक्ट।
नरवल।उपासना मेमोरियल मायावती हायर सेकंडरी स्कूल सलेमपुर में कक्षा 9 में अध्यनरत छात्र अक्षत गुप्ता के द्वारा “रेन सेंसर बेस्ड ऑटोमैटिक” कपड़ों की सुरक्षा के
मकसद से बनाए गए प्रोजेक्ट को इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया गया। इस अवॉर्ड की सफलता पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विषय विशेषज्ञ शिक्षक व छात्र की कड़ी मेहनत बताते हुए बधाई दी है।
इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित छात्र अक्षत गुप्ता ने बताया कि यह प्रोजेक्ट बारिश होने पर कपड़ों को अपने-आप सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। इसमें रेन सेंसर लगा होता है जो बारिश की बूंदों को डिटेक्ट करता है। जैसे ही बारिश शुरू होती है, सिस्टम अपने-आप एक्टिव होकर कपड़ों को अंदर खींच लेता है या उन्हें ढक देता है, जिससे कपड़े गीले होने से बच जाते हैं।
कपड़े बारिश से सुरक्षित रहते हैं,मैन्युअल मेहनत कम होती है साथ ही समय की बचत होती है।
प्रधानाचार्य शैलेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि छात्र ने अपनी प्रतिभा और नवाचार के दम पर विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2025–26 के अंतर्गत स्कूल के छात्र का चयन किया गया है। छात्र को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी स्वीकृत की गई है।
डायरेक्टर संदीप कुमार द्विवेदी ने इस उपलब्धि को स्कूल के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सफलता स्कूल के अन्य छात्रों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और स्कूल के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का अवार्ड के लिए चयनित छात्र
