यात्री के गिरने के बाद ऑटो चालक दो बैग लेकर फरार, दंपती ने एसीपी से की शिकायत

 

बिल्हौर (कानपुर नगर)। शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक पर यात्री के सड़क पर गिरने के बाद उसका सामान लेकर फरार होने का इल्जाम लगा है। पीड़ित दंपती ने बिल्हौर स्थित एसीपी कार्यालय में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।छतरपुर गांव निवासी सुलोचना के मुताबिक वह अपने पति मनोज और एक वर्षीय बेटी के साथ ऑटो से शिवराजपुर से बिल्हौर आ रही थीं। नेवादा टोल प्लाजा के पास रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान ऑटो को झटका लगने से मनोज खुली खिड़की से सड़क पर गिर पड़े।मनोज के गिरते ही ऑटो रुक गया। सुलोचना अपनी बच्ची के साथ नीचे उतरकर पति को संभालने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान ऑटो चालक ऑटो में रखे उनके दो बैग लेकर मौके से फरार हो गया। बैग में कपड़े और बच्ची का सामान रखा था।घटना के बाद दंपती किसी तरह बिल्हौर पहुंचे और एसीपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *