फर्जी बैनामे में गवाही देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

बिल्हौर (कानपुर नगर)। फर्जी प्रपत्रों के जरिए दूसरे की जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर बैनामे में फर्जी गवाही देने का आरोप है।रामपुर नरुआ गांव निवासी रामचंद्र पुत्र मुंशीलाल की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक वह और उनके भाई ओमप्रकाश गांव की कृषि भूमि के संयुक्त मालिक हैं। आरोप है कि सितंबर 2019 में ओमप्रकाश ने कूटरचित तरीके से फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर जमीन का बैनामा कर दिया था।बताया गया कि इस बैनामे में गडरियन पुरवा निवासी संतराम और बलराम नगर बिल्हौर निवासी गोकुल ने गवाह के रूप में फर्जी गवाही दी, जबकि धीरेंद्र पुत्र वीरभान ने उक्त जमीन खरीद ली।पुलिस के अनुसार मामले में दर्ज मुकदमे के बाद से आरोपी गोकुल फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *