घाटमपुर के बरनाव में दो पक्षों में विवाद:घर में नवाज के दौरान पथराव का आरोप, कार सवार ने सिपाही को मारी टक्कर, SDM -ACP ने पहुंचकर की जांच

 

 

घाटमपुर के बरनाव गांव में गुरुवार देर रात दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मुस्लिम पक्ष ने दूसरे पक्ष पर नवाज के दौरान ईंट पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है, कि होली के त्यौहार में रंग खेलने को लेकर कहासुनी के बाद पत्थर चले और विवाद हो गया। सूचना मिलते घाटमपुर इंस्पेक्टर समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा, इस दौरान चौकी में तैनात सिपाही को कार सवार युवकों ने कुचलने का प्रयास किया, पुलिस ने दोनो पक्षों से छ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

 

घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव गांव निवासी राजू सिंह चंदेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोस के रहने वाले शेरखान ने अपने घर में एक कमरे में लोगो को एकत्रित करके नवाज कराते है। कई बार उन्होंने विरोध किया पर वह नहीं माना, होली के त्यौहार में उनके घर पर रिश्तेदार आए हुए थे, सभी मिलकर प्रेम से होली खेल रहे थे, आरोप है, कि तभी शेर खान ने उनके ऊपर पत्थर चला दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वहीं शेर खान ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह लोग पतारा स्थित मस्जिद में नवाज अदा करने जाते है, रमजान के दिन पर कई बच्चों ने रोजा रखा है, रोज पतारा जाना दूर पड़ता है, इसलिए उन्होंने घर के बाहर बने बरामदे में अजान करने के साथ रोजा अफ्तार करना शुरू कर दिया। इस दौरान गांव के रहने लोग भी उनके घर पर आकर रोजा अफ़्तार करते है, इसी बीच किसी ने ईंट पत्थर चला दिए। इस बात को लेकर उनका पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह चंदेल से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, सूचना मिलते घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा, इस दौरान पतारा चौकी में तैनात सिपाही मोनू को कार सवार युवकों ने बाइक में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया, हादसे में सिपाही मामूली चोटहिल हो गया। पुलिस ने दोनो पक्षों ने छ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

 

एसीपी- SDM ने पहुंचकर जुटाई जानकारी

 

शुक्रवार शाम बरनाव गांव पहुंचे घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव और SDM अविचल प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर उस घर को देखा जहां पर मदरसा संचालन करने का आरोप लगा था, इसके बाद उन्होंने दूसरे पक्ष की महिलाओं से घटना की जानकारी जुटाई। SDM अविचल प्रताप सिंह ने मदरसा य मस्जिद बिना परमिशन निर्माण कार्य करने से मना किया है। उन्होंने लोगो से शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा के दृष्टिगत गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *