व्यापारी ने पुलिस आयुक्त से मिलकर दिया ज्ञापन-की सुरक्षा की मांग
पिछले दिनों कानपुर की थोक बाजार नयागंज , नोबस्ता व ट्रांसपोर्ट नगर में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग व होली त्योहार में थोक बाजारों के बंद होने के दौरान बाजारों में सुरक्षा बढ़ाए जाने और शनिवार व रविवार की रात्रि को होने वाली चोरियों का विशेष निगरानी रखने की मांग को लेकर नया गंज में हुई चोरी के पीड़ित व्यापारी के साथ पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल से मिलकर विस्तृत वार्ता करके ज्ञापन दिया।पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने दिनांक 2 मार्च को नयागंज में हुई बड़ी चोरी के खुलासे सहित चोरी की अन्य घटनाओं के खुलासा करने का आश्वासन दिया।आज भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी व दिनांक 1 मार्च को नयागंज में हुई लाखों की चोरी के पीड़ित व्यापारी सज्जन गुप्ता के साथ पुलिस आयुक्त रघुबीरलाल से मिले व विस्तृत वार्ता करके ज्ञापन सौंपा |भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल को बताया कि पिछले दिनों कानपुर की थोक बाजार नयागंज में दिनांक 2 मार्च को 25 लाख रुपए की चोरी और उसके बाद व्यापारी ने अपनी दुकान में और देखा तो 15 लाख रुपए के सोना चांदी के मंदिर का सामान भी चोरी हो गया था जो कि कुल 40 लाख की चोरी हुई है ,इस घटना का खुलासा हो जिससे व्यापारी को भी राहत मिले |
यह भी कहा कि होली त्योहार में थोक बाजारों के बंद होने के दौरान बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई जाए और शनिवार व रविवार की रात्रि को होने वाली चोरियों का विशेष निगरानी रखी जाए।
नयागंज में हुई चोरी के पीड़ित व्यापारी सज्जन गुप्ता के भाई भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता ने कहा कि महानगर की बाजारों में शाम व रात्रि के समय पिकेट ड्यूटी बढ़ाई जाए जिससे चोरी की घटनाओं को रोका जा सके|
संगठन के जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र ने कहा कि पुलिस व व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए क्षेत्रीय बाज़ारो के व्यापारियों के साथ एसीपी स्तर की बैठक की जाए और कानपुर महानगर की थोक बाजारों में पिछले दिनों हुई चोरियों की घटना का खुलासा किया जाए जिससे व्यापारियों में भय का वातावरण समाप्त हो
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने दिनांक 2 मार्च को नयागंज में हुई बड़ी चोरी के खुलासे सहित चोरी की अन्य घटनाओं के खुलासा का आश्वासन दिया |
पुलिस कमिश्नर से वार्ता व ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्रा,जिला संयुक्त महामंत्री केके गुप्ता ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शुक्ल व अब्दुल वहीद , टास्क फोर्स संयोजक पवन गौड़, युवा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, श्याम नंदानी, मोनू शुक्ला आदि थे।
