*थाना नौबस्ता अपडेट*
*48 घंटे के अंदर एक बड़ी चोरी का खुलासा*
*शातिर चोरों ने उड़ाई दस लाख कीमत की दुर्लभ मूर्तियां*
*मूर्तियां अष्टधातु से निर्मित थीं*
*जीएसटी से बचने के लिए बर्तन व्यापारी राजकुमार साहू ने अष्ट धातु को बताया पीतल की*
*होली के दिन इस चोरी की घटना को दिया गया अंजाम*
*फिर चोरी का माल गजनेर स्थित अनिल गुप्ता की दुकान पर औने पौने दामों पर बेंच दिया*
*पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हुए अनिल को मय माल दबोच लिया*
*पकड़े गए शातिर चोर विवेक दीक्षित व शिव प्रसाद हैं। साथ ही खरीददार अनिल गुप्ता को भी किया गया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के पास से एक अदद मूर्ति पीली धातु लंबाई 10 अंगुल,एक अदद मूर्ति भारी पीली धातु लंबाई करीब 7 अंगुल, एक अदद मूर्ति भारी पीली धातु लंबाई 4 अंगुल, एक अदद मूर्ति राधा किशन पीली धातु, 4 अदद मूर्ति के आसान पीली धातु, एक कटोरी पुरानी इस्तेमाली जिस पर 380 अंकित है, एक अदद कटोरी पीली धातु, एक अदद लोटा तांबे जैसे रंग, 2 अदद पीली धातु के छोटे लोटे, 16 अदद दीपक छोटे व बड़े पीली धातु, 2 अदद दीपक पीली धातु हैंडल के साथ, एक अदद छोटी प्लेट पीली धातु व घटना में प्रयुक्त मो. स. ग्लैमर बरामद*
*सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय*
*प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह के नेतृत्व में अति.उप निरीक्षक नदीम अहमद सिद्दीकी, उप निरीक्षक राहुल कुमार, सुशील कुमार, सागर यादव, महिला उप निरीक्षक पूजा सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार व नवीन शर्मा ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को दिया अंजाम*
*डीसीपी साउथ ने पुलिस टीम को 25000 रुपए बतौर पुरुस्कार देने की घोषणा की है.*
