दिनांक 7 मार्च 2026 को शाम को 112 के माध्यम से थाना कल्याणपुर पुलिस को सूचना मिलती है। कॉलर ने बताया कि हमारे बेटे और बहू को कानपुर में सैन्डे चौराहे के पास बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना पाकर के तत्काल थाना कल्याणपुर पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुँचती है। वहाँ से दिव्या गुप्ता और ओम गुप्ता को लेकर के आती है। प्रारंभिक जाँच में पता चलता है कि दिव्या गुप्ता और ओम गुप्ता का आरोपी दीपक गंगवार से ज़मीन के संबंध में कुछ एग्रीमेंट और लेन-देन हुआ था। जिसके संबंध में दीपक गंगवार ने ओम गुप्ता को बुलवाया था। आने के बाद इनको इनकी इच्छा के विरुद्ध रोके रखा, इनको घर नहीं जाने दिया। जिसके क्रम में ओम गुप्ता के द्वारा एक तहरीर थाने में दी गई है, जिसकी जाँच कराई जा रही है। शीघ्र ही जाँच कराने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *