डिप्टी सीएम के स्वागत में लगा लोहे का गेट गिरा, कई पुलिसकर्मी घायल

 

कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के स्वागत के लिए लगाया गया लोहे का गेट अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गेट की चपेट में आकर पीएसी और ट्रैफिक विभाग के कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद ट्रैफिक टीआई समीर जावेद और किदवई नगर थाना पुलिस की टीम ने तत्काल घायल पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को संजय वन स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर स्वागत द्वार लगाया गया था, इसी दौरान अचानक गेट गिरने से यह हादसा हो गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *