महाराजपुर में भव्य होली मिलन समारोह, हजारों समर्थकों के बीच मुख्य अतिथि के रूप मे सपा नेता मनोज कुमार शुक्ला ने की शिरकत
महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।
होली मिलन समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर मनोज कुमार शुक्ला ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। हमें मिलजुल कर समाज में सद्भावना और विकास की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।साथ ही साथ सरकार द्वारा हो रहे शंकराचार्य जी के अपमान और महाराज पुर विधान सभा के चौ मुखी विकास पर तंज कसते हुए अपनी बात को रखा
उन्होंने क्षेत्र के लोगों के स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उसी क्रम मे इस होली मिलन कार्य क्रम के मुख्य आयोजक जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव और पूर्व प्रधान सुनील पांडेय को इस सफल आयोजन की बधाई दी। कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक,राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव नितेन्द्र यादव और अपर्णा बंसल जैन ,पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
