अनिल दीक्षित के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला प्रतिनिधिमंडल
गुरुद्वारा सरसैया घाट के कायाकल्प और विशेष आयोजन पर हुई चर्चा
कानपुर 8 मार्च
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान कानपुर और आसपास के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व के विषयों पर चर्चा की गई।
मुलाकात में मुख्य रूप से गुरुद्वारा सरसैया घाट के मुख्य सेवादार सरदार रमेंद्र सिंह भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरुद्वारा सरसैया घाट की ऐतिहासिक महत्ता और वहां होने वाली आध्यात्मिक गतिविधियों से अवगत कराया।
सरदार रमिंदर सिंह रिंकू ने मुख्यमंत्री से ‘गुरुद्वारा सरसैया घाट मार्ग’ की जर्जर स्थिति का जिक्र करते हुए इसके शीघ्र नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मार्ग का चौड़ीकरण और मरम्मत अत्यंत आवश्यक है।
*धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा*
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मुख्यमंत्री को बताया कि सरसैया घाट न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का भी अभिन्न हिस्सा है।
*विशेष लंगर के लिए निमंत्रण*
अंत में, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 14 अप्रैल को गुरुद्वारा सरसैया घाट में आयोजित होने वाले ‘विशेष लंगर’ में सम्मिलित होने के लिए भावपूर्ण निमंत्रण दिया। मुख्य सेवादार ने आग्रह किया कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से संगत का उत्साहवर्धन होगा और इस पवित्र स्थल की गरिमा बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को मार्ग के नवीनीकरण के प्रस्ताव पर त्वरित संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने सिख समाज द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भी सराहना की।भेंट वार्ता में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवांग मिश्रा भी मौजूद रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी ।
