कानपुर

 

ऑपरेशन त्रिनेत्र से गोविंद नगर पुलिस को बड़ी सफलता, मंदिर से दानपत्र चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

 

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में मंदिर को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्र और सर्विलांस टीम की मदद से की गई।बताया गया कि 6 मार्च को 13 ब्लॉक स्थित माता के मंदिर की खिड़की काटकर चोर दानपात्र सहित उसमें रखे पैसे चोरी कर ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे कैमरों की मदद से जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने छोटू कुमार, सुमित बाल्मिकी और कृष्णा शुक्ला उर्फ उत्कर्ष शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4020 रुपये नकद और चोरी के पैसों से खरीदा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।शातिर आरोपियों पर धरपकड़ सलाखों में भेजने की कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी,उप निरीक्षक शिवा सिंह, अमित फौजदार, यदुराज सिंह, देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल गौरव सिंह तथा सर्विलांस टीम के उप निरीक्षक अजय कुमार गंगवार व कांस्टेबल अतुल कुमार ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *