पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा अपराध शाखा कार्यालय में सर्विलांस एवं स्वाट टीम के कार्यों का विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय ने टीमों द्वारा किए जा रहे अभियानों, तकनीकी माध्यमों से की जा रही निगरानी तथा अपराधियों की धरपकड़ से संबंधित कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सक्रिय इनामिया एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय ने NDPS अधिनियम से संबंधित अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही करने, मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोहों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाने तथा इस प्रकार के अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लंबित जांचों की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी लंबित जांचों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण किया जाए, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी परिणाम प्राप्त हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *