नो स्मोकिंग डे धूम्रपान (निषेध दिवस) पर सिगरेट बीड़ी की प्रतीकात्मक होली जलाई गई धूम्रपान से स्वास्थ्य पर पडने वाले दुष्प्रभाव पर जानकारी दी गई

कानपुर 11 मार्च जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य विनोद मिश्र के नेतृत्व में धूम्रपान निषेध दिवस नो स्मोकिंग डे के अवसर पर जन जागरूकता हेतु सिगरेट बीड़ी आदि का प्रतीकात्मक पुतला दहन सरकारी अस्पताल गुजैनी के सामने किया गया और लोगों को धूम्रपान छोड़ने का संकल्प दिलाया गया मंच कार्यकर्ता हाथों में प्रतीकात्मक सिगरेट लेकर सरकारी अस्पताल गुजैनी से पुलिस चौकी तिराहा तक गए एवं राहगीरों को पत्रक वितरित कर धूम्रपान छोड़ने का आग्रह किया एवं वापस अस्पताल गेट पहुंचे और सिगरेट बीड़ी आदि की होली जलाई गई

 

इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विनोद मिश्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मार्च माह के द्वितीय बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है और लोगों को इसके सेवन से स्वास्थ्य पर पडने वाले दुष्प्रभाव पर जागरूक किया जाता है धूम्रपान करने से लंग्स कैंसर लिवर कैंसर गैंग्रीन तक हो सकता है सिगरेट तंबाकू में अनेक जहरीले रसायन होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए घातक होते हैं ऐसा चिकित्सक कहते हैं जो धूम्रपान करने वाले के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालते हैं

 

तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार निधि वाजपेई ने कहा धूम्रपान करने से कैंसर के अतिरिक्त भी अनेक प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं सिगरेट पीने वाला व्यक्ति स्वयं अपना स्वास्थ्य प्रभावित करता ही है साथ रहने वालों के स्वास्थ्य पर ज्यादा विपरीत प्रभाव पड़ता है पूरा परिवार आर्थिक शारीरिक सामाजिक रूप से परेशान हो जाता है शुरुआत में लोग शौकिया सिगरेट पीना शुरू करते हैं जो धीरे-धीरे उनकी आदत में बदल जाता है प्रत्येक वर्ष लाखों व्यक्ति धूम्रपान से स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण अकाल मौत को प्राप्त हो जाते हैं सिगरेट पीने से फेफड़ों और लीवर का कैंसर हो सकता है सांस फूलना दमा आदि की बीमारी हो सकती है उपस्थित लोगों से धूम्रपान छोड़ने का संकल्प दिलाया गया

विनोद मिश्र ने बताया हमारी संस्था पिछले लगभग 40 वर्षों से बिना कोई सरकारी आर्थिक सहायता चंदा या अनुदान लिए बगैर निस्वार्थ भाव से जन जागरूकता हेतु सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद मिश्र निधि बाजपेई वंदना यादव रमेश यादव श्रीमती अनुसूया शर्मा अनुपमा पाल अमित कुमार कृष्ण जी शुक्ला एडवोकेट आदि उपस्थित थे

भवदीय

विनोद मिश्र अध्यक्ष जन जागृति मंच सदस्य दूर संचार सलाहकार समिति दिनांक 11 मार्च 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *