स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का अलीगढ़ स्टेशन पर ठहराव

कानपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 12873/12874 हटिया–आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का अलीगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 12873 हटिया–आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अलीगढ़ स्टेशन पर सुबह 10:08 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह व्यवस्था हटिया से 12 मार्च 2026 को प्रस्थान करने वाली ट्रेन से लागू होगी और अलीगढ़ स्टेशन पर इसका ठहराव 13 मार्च 2026 से प्रभावी रहेगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12874 आनंद विहार टर्मिनल–हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अलीगढ़ स्टेशन पर रात्रि 22:23 बजे पहुंचेगी और 22:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह व्यवस्था आनंद विहार टर्मिनल से 13 मार्च 2026 को प्रस्थान करने वाली ट्रेन से लागू होगी तथा उसी दिन से अलीगढ़ स्टेशन पर इसका ठहराव प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *