बर्रा पुलिस का एक्शन दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

 

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश के तहत साउथ जोन डीसीपी,एसीपी के आदेशों का पालन करते हुए बर्रा थाना प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव ने सहयोगी पुलिस टीम की मदद से क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

 

बर्रा थाना पुलिस ने आरोपी अथर्व सिंह (21) पुत्र अमित सिंह निवासी न्यू श्याम नगर, नौबस्ता को श्याम नगर क्षेत्र से गुप्त सूत्रो की सूचना पर धर दबोचा

 

गिरफ्तार करने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश कर सलाखों का रास्ता दिखाया

 

कानपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के ख़िलाफ़ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *