कानपुर में मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों पर पुलिस का एक्शन, स्वरूप नगर ,रावतपुर,कल्याणपुर,बर्रा,कर्नलगंज में चला विशेष औचक निरीक्षण अभियान

 

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल द्वारा शहर के सभी जिम्मेदार थाना प्रभारियों के साथ करीब पांच घंटे तक चली बैठक के बाद कमिश्नरेट पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। बैठक के बाद शहर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और अराजक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

 

इसी क्रम में सेंट्रल जोन के स्वरूप नगर क्षेत्र में डीसीपी और एडीसीपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी ने सहयोगी थानों और चौकी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।

 

पुलिस टीम ने शराब ठेका संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और छोटी गुमटियों और संधिग्ध वाहनो की चेकिंग अभियान

 

पुलिस ने शहर में गुप्त सूत्रों के माध्यम से जांच कर औचक निरीक्षण किया।

 

अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई तथा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *